Thursday, October 22nd, 2026

पार्षदों का कोरोना टीकाकरण, पहला टीका रितेश ने लगवाया


रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षदगणों को आज से राजधानी के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के कोविड टीकाकरण केन्द्र में कोविड 19 का टीका लगाया गया है। तात्यापारा वार्ड के पार्षद एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग के अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने सबसे पहले कोविड 19 का टीका लगवाया। उक्त केन्द्र में नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधि पार्षदगणों को कोविड 19 का टीका लगाया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय